दूरी एवं विस्थापन ( Distance and Displacement In Hindi  ) :-

दूरी और विस्थापन ( Distance and Displacement In Hindi ) ऐसे दो शब्द है, जिनको ऊपर से समझने में लगता है कि दोनों समान है परन्तु ऐसा हैं नहीं। अगर ऊपर से देखे तो हल्का से ही अंतर महसूस होगा परन्तु सही से समझे तो इनका अर्थ भी अलग है और इनकी परिभाषा भी अलग हैं। इस आर्टिकल में हम दुरी और विस्थापन ( Distance and Displacement In Hindi ) से सम्बंधित सभी तथ्यों को समझने का प्रयास करेंगे।

दूरी इस बात का माप है कि किसी गतिमान वस्तु ने कितना रास्ता तय किया है ?

 

जबकि विस्थापन हमें बताता है कि किसी विशेष दिशा में वस्तु द्वारा कितना रास्ता तय किया गया है ? 

इस प्रकार हम कह सकते हैं कि दूरी और विस्थापन में जो मुख्य अंतर हैं वो है कि दूरी एक अदिश राशि है जबकि विस्थापन एक सदिश राशि हैं।

WhatsApp Image 2024 07 24 at 7.46.51 PM

 

दूरी की परिभाषा  (Distance In Hindi ) –

  • किसी गतिमान वस्तु  द्वारा एक निश्चित समय के दौरान तय की गयी पथ की सम्पूर्ण लम्बाई को ही दूरी कहा जाता है।
  • दूरी गतिमान वस्तु द्वारा तय किया गया कुल पथ है, चाहे पथ की दिशा कुछ भी हो।
  • मतलब कि दूरी एक अदिश राशि (Scalar quantity) है।

दूरी का सूत्र 

दूरी = चाल  X  समय 

किसी गतिमान वस्तु की चाल को समय से गुणा करने पर वस्तु द्वारा कुल चली गयी दूरी प्राप्त हो जाती हैं।

विस्थापन ( Displacement In Hindi ) –  

  •  गतिशील वस्तु के प्रारंभिक और अंतिम बिंदु के बीच की न्यूनतम दूरी को वस्तु का विस्थापन कहा जाता है।
  • विस्थापन एक सदिश राशि (Vector quantity) है
  • विस्थापन द्वारा वस्तु की स्थिति में परिवर्तन को दर्शाया जाता है।

दूरी और विस्थापन के बीच अंतर:- 

1 दूरी विस्थापन
2 यह एक अदिश राशि है यह एक सदिश राशि है
3 इसका मान शून्य नहीं हो सकता इसका मान शून्य हो सकता है
4 दूरी सदैव सकारात्मक होती है विस्थापन धनात्मक, ऋणात्मक अथवा शून्य हो सकता है
5 दुरी समय के साथ कभी भी घटती नहीं हैं। विस्थापन समय के घट और बढ़ सकता हैं।
6 दूरी केवल परिमाण को व्यक्त करती है। विस्थापन परिमाण एवं दिशा दोनों को व्यक्त करता है
7 दूरी को तीर के चिन्ह से नहीं दर्शाया जाता है। विस्थापन को तीर के चिन्ह से दर्शाया जाता है।
8 दूरी की गणना करने के लिए दिशा पर विचार नहीं किया जाता है। विस्थापन की गणना करने के लिए दिशा को ध्यान में रखा जाता है।

 

 चित्र से समझें –

कोई व्यक्ति पॉइंट A से चलकर पॉइंट B , C, D , E , F , G , H, से होते हुए पॉइंट I तक जाता हैं।

 

WhatsApp Image 2024 07 24 at 11.47.03 PM

 

व्यक्ति द्वारा तय की गयी दूरी  ( d  )    = 5 + 3 + 2 + 2.5 + 2 + 2.5 + 1      = 18 मीटर

व्यक्ति का विस्थापन   ( s )                   = पॉइंट A व  पॉइंट I के बीच की दूरी  =  3 मीटर

 

 

 

Read Also –  

 

Physics Notes In Hindi – UPSC / PCS / SSC / RRB etc

Chapter -1-     भौतिक विज्ञान – परिभाषा , शाखाएं , महत्त्व

Chapter -2-     भौतिक विज्ञान और सम्बंधित शब्दावली

Chapter -3-     गति :- परिभाषा ,प्रकार और न्यूटन के गति के नियम

Chapter -4-      न्यूटन के गति नियम

Chapter -5 –    बल की परिभाषा , प्रकार और प्रभाव 

Chapter -6 –    प्रकाश का तरंग सिद्धांत |

 

 

FACEBOOK