गंगा नदी तंत्र ( Ganga River System In Hindi )

गंगा नदी ( Ganga River System ) का श्रोत –

  •  गंगा नदी उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी जिले में 3900 मीटर की ऊंचाई से गोमुख के निकट गंगोत्री हिमनद से निकलती है।
  • यहां यह भागीरथी के नाम से जानी जाती है।
  • गंगा नदी लघु और  मध्य हिमालय श्रेणियों को काटकर तंग महाखड्डो से होकर गुजरती है।

देव प्रयाग –

  • देवप्रयाग में भागीरथी अलकनंदा से मिलती है और इसके बाद गंगा कहलाती है
  • अलकनंदा नदी का स्रोत बद्रीनाथ के ऊपर सतोपथ हिमनद है।

विष्णु प्रयाग – 

जोशीमठ या विष्णु प्रयाग में अलकनंदा  ,धौली गंगा और विष्णु गंगा मिलती है।

कर्ण प्रयाग – 

  • अलकनंदा की अन्य सहायक नदी पिंडर नदी है।
  • अलकनंदा और पिंडर नदी कर्ण प्रयाग में मिलती है।

रुद्रप्रयाग- 

  • अलकनन्द से मंदाकिनी या काली गंगा रुद्रप्रयाग में मिलती है।

गंगा नदी ( Ganga River System ) का मैदानी भाग में प्रवेश –

  • गंगा नदी हरिद्वार में मैदान में प्रवेश करती है
  • हरिद्वार से गंगा पहले दक्षिण की ओर फिर दक्षिण पूर्व की ओर फिर पूर्व की ओर बहती है
  • अंत में दक्षिणमुखी होकर दो धाराओं भागीरथी और हुगली में विभाजित हो जाती है
ganga river system
ganga river system

गंगा नदी ( Ganga River System ) की कुल लम्बाई और किस राज्य में  कितने किलोमीटर प्रवाहित होती है –

  • गंगा नदी की लंबाई 2525 किलोमीटर है
  • यह उत्तराखंड में 110 किलोमीटर
  • उत्तर प्रदेश में 1450 किलोमीटर
  • बिहार में 445 किलोमीटर
  • और पश्चिम बंगाल में 520 किलोमीटर मार्ग तय करती। है
  • सागर द्वीप के निकट यह नदी अंततः बंगाल की खाड़ी में जा मिलती है।

गंगा द्रोणी का भारत में विस्तार – 

  • गंगा द्रोणी केवल भारत में लगभग 8.6 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है।
  • यह भारत का सबसे बड़ा अपवाह तंत्र है।

गंगा अपवाह तंत्र की सहायक नदिया –

  • गंगा अपवाह तंत्र में  उत्तर में हिमालय से निकलने वाली बारहमासी वह सदावाहिनी  नदियां मिलती है।
  • दक्षिण में प्रायद्वीप से निकलने वाली अनित्यवाही नदियाँ मिलती है।

गंगा नदी ( Ganga River System ) की सहायक नदियाँ –

दाहिने तट पर  मिलने वाली सहायक नदियाँ –

  • यमुना नदी और सोन नदी , गंगा नदी के दाहिने किनारे पर मिलने वाली प्रमुख सहायक नदियाँ है।
  • यमुना गंगा की सबसे पश्चिमी और सबसे लंबी सहायक नदी है

बाय तट पर  मिलने वाली सहायक नदियाँ –

  •  रामगंगा
  • गोमती
  • घाघरा
  • गंडक
  • कोसी
  • महानंदा है

यमुना नदी के विषय में –

  • यमुना गंगा की सबसे पश्चिमी और सबसे लंबी सहायक नदी है
  • इसका स्रोत यमुनोत्री हिमनद है।  जो हिमालय में बंदरपूँछ  श्रेणी की पश्चिमी ढाल पर 6316 मीटर ऊंचाई पर स्थित है
  • प्रयाग में इसका गंगा से संगम होता है
  • प्रदीप पत्थर से निकलने वाली चंबल सिंह बेतवा के किन इसके दाहिनी निर्धारित मिलती है जबकि हिडेन हिंद सिंगर वरुण आदि नदिया इसके बाय तट पर मिलती है इसका अधिकांश जल सिंचाई उद्देश्य के लिए पश्चिमी और पूरी यमुना नेहरू तथा आगरा नहर में आता है

 

अटलांटिक महासागर के द्वीप | List of islands in the Atlantic Ocean In Hindi

प्रशांत महासागर के द्वीप की सूची | List of islands in the Pacific Ocean In Hindi

 

FACEBOOK