Geography of India in Hindi | INDIA-Introduction In Hindi 

भारत का भूगोल ( Geography of India in Hindi  ) अनेक परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण विषय है। यह एक बड़ा विषय जरूर है परन्तु यदि इसकी तैयारी सही रणनीति से की जाए तो अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते है। UPSC , UPPSC , STATE PCS , SSB , RRB , PGT आदि सभी परीक्षाओं में इससे प्रश्न पूछे जाते है। यहाँ पर भारत का सामान्य परिचय  ( INDIA-Introduction In Hindi ) सम्बंधित पहला चैप्टर के महत्वपूर्ण फैक्ट्स के बारे में बताया जाएगा।

भारत – सामान्य परिचय | Geography of India in Hindi

 

भारत एशिया महाद्वीप में अवस्थित एक दक्षिण एशियाई देश है।
भारत की आकृति अनियमित चतुष्कोणीय हैं।
भारत हिंद महासागर के उत्तर में अवस्थित है।
अक्षांशीय विस्तार के आधार पर भारत उत्तरी गोलार्द्ध में है।

क्षेत्रफल के आधार पर –

क्षेत्रफल के आधार पर विश्व में भारत का स्थान सातवां है। जिसमें रूस, कनाडा, अमेरिका, चीन, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत का सातवां स्थान है।

जनसंख्या के आधार पर –

जनसंख्या के आधार पर भारत का स्थान दूसरा है। पहले स्थान पर चीन हैं।

26 जनवरी, 2020 से. भारत में 28 राज्य एवं 8 केंद्रशासित प्रदेश हैं।

भारत का क्षेत्रफल –

भारत का कुल क्षेत्रफल 3287263 वर्ग किमी. है।
भारत का क्षेत्रफल संसार के समस्त क्षेत्रफल के स्थलीय भाग का लगभग 2.4% है।
2011 की जनगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार भारत में संपूर्ण विश्व की 17.5% जनसंख्या निवास कर रही है।
भारत के मुख्य भूमि का विस्तार उत्तर से दक्षिण तक 3214 किमी. तथा पूर्व से पश्चिम तक 2933 किमी. है।

पाकिस्तान और चीन पर कब्जे वाला क्षेत्र –

गैर-कानूनी ढंग से पाकिस्तान के कब्जे वाला 78114 वर्ग किमी. क्षेत्र हैं।
पाकिस्तान द्वारा गैर-कानूनी ढंग से चीन को दिया गया 5,180 वर्ग किमी. क्षेत्र तथा गैर-कानूनी ढंग से चीन के कब्जे वाला 37555 वर्ग किमी. क्षेत्र है।

भारत में कुल गाँव ( Total Villages In India ) ( Bharat mein kul kitne gaon hain )

  वर्ष 2011 की जनगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, गांवों की संख्या  649,481 है

भारत क्षेत्रफल-

कुल क्षेत्रफल 3287263 वर्ग किलो मीटर।
मुख्य भूमि का विस्तार उतर से दक्षिण तक – 3214 किमी.।
पूर्व से पश्चिम का विस्तार – 2933 किमी.।
क्षेत्रफल कि दृष्टि से विश्व में सातवां स्थान हैं।

भारत विस्तार-

सम्पूर्ण भारत का अक्षांशीय विस्तार 6°45′ उत्तरी अक्षांश से 37°6′ उत्तरी अक्षांश के मध्य हैं।
मुख्य भूमि 8°4′ उत्तरी अक्षांश से 37°6′ उत्तरी अक्षांश हैं।
68°7′ पूर्वी देशांतर से 97°25′ पूर्वी देशांतर के मध्य हैं।

भारत एवं कर्क रेखा –

कर्क रेखा भारत के लगभग मध्य से होकर गुजरती हैं।
भारत के कुल 8 राज्यों से होकर गुजरती हैं।
गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम।

 

मानक समय –

भारतीय मानक समय ( IST ) 82°30′ पूर्वी देशांतर से लिया जाता हैं।
यह ग्रीनविच माध्य समय से 5 घंटा, 30 मिनट आगे हैं।
यह उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिसा, अंदर प्रदेश से होकर गुजरती हैं।

भारत दूरस्थ बिंदु-

उत्तरी बिंदु – इंदिरा कोल ( लद्दाख )
दक्षिणी बिंदु – इंदिरा पॉइंट ( ग्रेट निकोबार में )
मुख्य भूमि पर कन्याकुमारी ( तमिलनाडु )
पश्चिमी बिंदु – गुहार मोती ( गुजरात )
पूर्वी बिंदु – किबिथु ( अरुणाचल प्रदेश )

सीमावर्ती देश व उनके साथ सीमा की लम्बाई- 

बांग्लादेश – 4096.7 किमी.
चीन – 3488.0 किमी.
पाकिस्तान – 3323.0 किमी.
नेपाल – 1751.0 किमी.
म्यांमार – 1643.0 किमी.
भूटान 699.0 किमी.
अफगानिस्तान 106.0 किमी.

राज्य और केंद्रशासित प्रदेश-

लद्दाख – पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन
उत्तराखंड – चीन, नेपाल
पश्चिम बंगाल – बांग्लादेश, नेपाल, भूटान
सिक्किम – नेपाल, चीन, भूटान
असम – बांग्लादेश, भूटान
अरुणाचल प्रदेश – चीन, म्यांमार भूटान.
मिजोरम – बांग्लादेश, म्यांमार

 

भारत और सीमावर्ती देश-

सबसे लम्बी स्थलीय सीमा – बांग्लादेश
सबसे छोटी स्थलीय सीमा – अफगानिस्तान

 

भारत पाकिस्तान सीमा-

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा को रेडक्लिफ रेखा कहते हैं।
इसका निर्धारण सर सीरिल रेडक्लिफ द्वारा किया जाता हैं।
लम्बाई – 3323.0 किमी.

भारत – चीन सीमा –

इनके बीच सीमा को मैकमोहन रेखा कहते हैं।
निर्धारण – वर्ष 1914 में सर हेनरी मैकमोहन द्वारा किया गया।
लम्बाई – 3488.0 किमी.

भारत – पाकिस्तान –

इसका नाम डूरंड रेखा हैं।
निर्धारण – वर्ष 1893 में
ब्रिटिश कर्नल मोर्टिमर डूरंड द्वारा किया गया।
लम्बाई -106.0 किमी.

Geography of India in Hindi

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक | National Symbols Of India In Hindi

भारतीय राजव्यवस्था से सम्बंधित समसामयिक विषय | Current issues related to Indian Polity in Hindi |

भारतीय न्याय संहिता 2023 | Indian Judicial Code 2023 in Hindi | Bharatiya Nyaya Sanhita 2023

भारत की संसद से संबंधित अनुच्छेदों की सूची | List of Articles Related To Parliament of India

FACEBOOK