गॉडमैन से क्या तात्पर्य है  (Godman In Hindi ) –

गॉडमैन ( Godman In Hindi ) भारत में कुछ लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक सामान्य शब्द है, जो विशेष या रहस्यमय शक्तियों को प्राप्त करने का दावा करते हैं, जिनकी अक्सर उनके अनुयायी पूजा करते हैं। वे देवताओं या भगवान के दूत बताकर खुद को जनता के बीच प्रस्तुत करते हैं। हम आसानी से अपने आसपास ऐसे लोगों को पा सकते हैं जो विश्वास करते हैं कि उनके पास अलौकिक शक्ति है। वे अपने अनुयायियों को विश्वास दिलाते हैं कि वे वास्तव में उन्हें मोक्ष के मार्ग पर ले जा रहे है ।

भारत में ऐसे गॉडमैन का चलन उत्तर से लेकर दक्षिण तक देखा जाता है। अगर पिछले दशकों की बात करें तो हरियाणा में ही संत रामपाल से लेकर रामरहीम के अनुयायियों ने उनकी अंधभक्ती में प्रशासन से भी सीधी हिंसक झड़प लेने से नहीं डरते चाहे उसके लिए उन्हें अपनी जान की बाजी ही क्यों न लगनी पड़े।

ऐसा नहीं है कि ये केवल भारत के एक हिस्से की बात है , ये भारत के अलग अलग हिस्से में देखने को मिलता जैसे कोई कुछ ही समय में गंभीर से  गंभीर बीमारी सही करने का दावा करते है।  ऐसे ही सब कुछ न कुछ अलग अलग अलौकिक शक्ति होने का दावा करते है।

परन्तु ऐसा नहीं है कि सभी लोग गॉडमैन की उपाधि लेकर केवल अपना ही हित देखते है और जनता का शोषण ही करते है।  ऐसे भी अनेक लोग हुए है सामाजिक कुरूतियों को दूर करने के लिए सही से प्रयास किये है। और जनता को सही राह दिखाने में भी सहायता की है। जिन्होंने सरकार की कमी को दूर करते हुए उनके कठिन समय में जनता की सहायता भी कि है।

यहाँ बात उन लोगों की हो रही है  जिन्होंने जनता को मुर्ख बनाने का काम किया है। और स्वहित को जनहित से ऊपर रखा है।

क्यों बड़ी आबादी का झुकाव इनकी ( Godman In Hindi ) तरफ़ होता है ? 

  • भारत एक बहुत बड़ी आबादी और क्षेत्रफल  वाला देश है। जहाँ आर्थिक असमानता अत्यधिक है। कुछ सरकारों की लापरवाही प्रशासन की संवेदनहीनता के कारण कमजोर वर्गों तक मुलभुत सुविधाएं भी नहीं पहुँच पाती है। जिससे खुद को गॉडमैन कहने वाले लोग अपने धन बल का प्रयोग करके उन्हें सुविधाएं देते है।
  • जिससे  आम जनता अपनी समस्याओं का समाधान खोजने की आशा में उनकी बातों पर आँख मूँद कर अमल करना शुरू कर देती हैं।
  • भारत में हमारी शिक्षा व्यवस्था अंग्रेजों के समय से तार्किकता पर कम और रट कर डिग्री लेने मात्र तक ही रह गयी थी। जिससे आम जनता में तार्किकता के आभाव नज़र आता है।
  • फिर ये लोग उन सीधे साधे भोले इंसानो को अपनी बातो में उलझा कर दावा करते है कि ये ईश्वर का अवतार या उनके संदेशवाहक है जो उनकी सभी समस्याओं का समाधान करेंगे।
  • बेरोजगारी और गरीबी इनके खड़े होने का एक मुख्य कारण है ही।

समाज पर प्रभाव

  • ऐसे लोगो ( Godman In Hindi )  के कारण समाज आर्थिक ,सांस्कृतिक , धार्मिक रूप से कमजोर होता है।
  •  हमारे पास पर्याप्त वेद, उपनिषद, शास्त्र थे, लेकिन ये तथाकथित गॉडमैन  लोगों को उनके पास नहीं जाने देते क्योंकि वे जानते हैं कि एक बार जब समाज के आम लोग उनके पास जाना शुरू कर देंगे तो उनकी संपत्ति नष्ट हो जाएगी। जिसे वे आम लोगों के विश्वास पर बनाते हैं।
  • खुद को समाज के सामने ऐसे पेश करते हैं जैसे केवल वे ही सच्चे हों और बाकी सब झूठ। हम इसे स्वीकार करें या न करें, लेकिन इन लोगो को जनसमुदाय का समर्थन या विश्वास होने के कारण समाज में अपने बुरे इरादे फैलाने का दुस्साहस मिल रहा है।
  •  वे धर्म के वास्तविक अर्थ पर प्रश्न उठाते रहते हैं। न केवल धार्मिक पहलू से बल्कि वे पैसे कमाने के लिए आस्था का फायदा उठा रहे हैं। वे वास्तव में भगवान नहीं बल्कि धनकुबेर हैं।
  • ऐसे लोग वास्तविक धर्म पर हमला करते रहते हैं और उसे निशाना बनाते रहते हैं जो हमें अपने ऋषियों और गुरुओं से विरासत में मिला है। वे इस तरह व्यवहार करते हैं कि उनकी आवाज़ ही एकमात्र आवाज़ है जो लोगों को मुक्ति देती है। ( Godman In Hindi )

ऐसे लोगों से कैसे छुटकारा पाएं ?

हमें वास्तव में ऐसे मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि ये न केवल हमारे वर्तमान को नुकसान पहुंचा रहे हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी अपना गुलाम बनाने की फिराक में हैं।

एक समाज के रूप में हमें अपने धर्म और जाति की परवाह किए बिना उनके गलत कार्यों का विरोध करना चाहिए।  हमारे गरीब वर्गों को शिक्षा, रोजगार प्रदान करें और उन्हें हमारे सांस्कृतिक महत्व को समझाएं जो इन लोगों से कहीं अधिक गहरा और मौलिक है। हम भारतीय लोग प्राचीन सभ्यता के पुजारी हैं जो समय समय पर विश्व का  नेतृत्व करते रहते है। ( Godman In Hindi )

 

आखिर क्यों बड़ा वर्ग इन ढोंगी बाबाओं के चंगुल में उलझता जा रहा हैं ? dhongi baba

 

FACEBOOK