Lancet Global Health Report in Hindi | Health Issues In India In Hindi

Lancet Global Health Report in Hindi

आज 20 साल के युवाओं को भी हार्ट अटैक जैसी बीमारी ने जकड़ रखा है। बच्चों को मधुमेह की समस्या हो रही है।परन्तु पहले एक उम्र के बाद ही भयानक बीमारियां लोगो को प्रभावित करती थी। इसके पीछे अनेक कारणों में से एक कारण है हमारा शारीरिक तौर से सक्रिय न होना । अब इसी विषय में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई है जिसमें भारत के युवाओ के बारे में बहुत ही भयानक तथ्य निकलकर सामने आए है।

लैंसेट ग्लोबल हेल्थ रिपोर्ट ( Lancet Global Health Report in Hindi )  ने भारत के वयस्कों के विषय में जो डाटा उपलब्ध किये है, वो बहुत ही चिंता की स्तिथि के विषय में इंगित करते है। रिपोर्ट के अनुसार भारत की आधी वयस्क आबादी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा  बताये गए पर्याप्त शारीरिक गतिविधि के मानकों को पूरा नहीं करती है।

 

क्या कहा गया है लैंसेट ग्लोबल हेल्थ रिपोर्ट में  

  • वर्ष 2000 से तुलना में स्तिथि तेजी से बिगड़ी है 

लैंसेट ग्लोबल हेल्थ रिपोर्ट ( Lancet Global Health Report in Hindi ) के अनुसार भारत में शारीरिक गतिविधि न करने से सम्बंधित डाटा में पिछले कुछ दशकों में भरी वृद्धि हुई है। इसके अनुसार पर्याप्त शारीरिक गतिविधि न करने से सम्बंधित डाटा वर्ष 2000 में 22.3%  जो अब वर्ष 2022 में बढ़कर 49.4% हो गया हैं।

  • लगभग 60 % वयस्क 2030 तक बड़े जोख़िम में 

( Lancet Global Health Report in Hindi )   रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यदि स्तिथि अनियंत्रित रही तो 59.9% वयस्क 2030 तक अस्वस्थ हो जाएँगे और पर्याप्त शारीरिक गतिविधियों में भाग न लेने के कारण बीमारी के बड़े जोखिम में होंगे।

  • महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा निष्क्रिय 

रिपोर्ट के अनुसार महिलाएं ,पुरषों की तुलना में ज़्यादा निष्क्रिय हैं। रिपोर्ट के अनुसार उपलब्ध डाटा में जहाँ 57 % महिलाएं निष्क्रिय है तो 42 % पुरुष निष्क्रिय हैं।

  • 195 देशो में भारत की स्तिथि ( Health Issues In India  –

लैंसेट ग्लोबल हेल्थ रिपोर्ट में किये गए अध्ययन के अनुसार अपर्याप्त शारीरिक गतिविधि के प्रचलन में भारत 195 देशों में 12वें स्थान पर है।

  • वैश्विक स्तिथि 

वैश्विक स्तर पर लगभग एक तिहाई वयस्क मतलब कि लगभग 1.8 बिलियन लोग  2022 में अनुशंसित  शारीरिक गतिविधि को पूरा करने में विफल रहे है। लैंसेट रिपोर्ट में कहा गया है कि उच्च आय वाले एशिया-प्रशांत क्षेत्र और दक्षिण एशिया में सबसे अधिक दरें देखी गईं। जहाँ एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 48% तो वही दक्षिण एशिया में 45% दरे है। पश्चिम में उच्च आय वाले देशों में निष्क्रियता का स्तर 28% और ओशिनिया में 14% था।

  • भारत और पड़ोसी देशों की स्तिथि 

भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे देशों में महिलाओं में अपर्याप्त शारीरिक गतिविधि चिंता का विषय बनी हुई है क्योंकि वे पुरुषों से 14-20% से अधिक पीछे हैं। अध्ययन के अनुसार, बांग्लादेश, भूटान और नेपाल जैसे पड़ोसी देशों में महिलाएं अधिक सक्रिय हैं।

  • अपर्याप्त शारीरिक गतिविधि से उत्पन्न समस्याएं –

अपर्याप्त शारीरिक गतिविधि वयस्कों को दिल के दौरे और स्ट्रोक जैसे हृदय रोगों के साथ-साथ मधुमेह, मनोविकार  और स्तन और बड़ी आंत के कैंसर से सम्बंधित जोखिम उत्पन्न करती है।

World Health Organization के अनुसार अनुशंसित व्यायाम समय –

WHO के अनुसार अच्छे स्वास्थ्य के लिए सभी वयस्कों के लिए प्रति सप्ताह कम से कम
150 से 300 मिनट की मध्यम एरोबिक गतिविधि या इसके बराबर कोई हार्ड एक्सरसाइज आवश्यक है। बच्चों और किशोरों के लिए प्रति दिन औसतन 60 मिनट की मध्यम एरोबिक शारीरिक गतिविधि की सिफारिश करता है।

देश को इससे होने वाले नुकसान –

  • डब्ल्यूएचओ के अनुसार  “यदि शारीरिक निष्क्रियता के स्तर को कम नहीं किया जाता है, तो 2020 और 2030 के बीच सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों पर शारीरिक निष्क्रियता की लागत का वैश्विक अनुमान लगभग $300 बिलियन (लगभग $27 बिलियन प्रति वर्ष) है।
  • मानव संसाधन का ह्रास – किसी भी देश के लिए मानव संसाधन आवश्यक पूंजी माने जाते है। यदि वही इतनी बड़ी संख्या में अस्वस्थ रहने लगे तो ये देश के लिए एक बहुत बड़ी हानि होगी।
  • देश का स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च बढ़ जाएगा। अनावश्यक भार उत्पन्न हो जाता है।
  • यदि परिवार का कमाई करने वाला सदस्य बीमार होता है तो इससे परिवार की  जीविका को  खतरा उत्पन्न हो सकता है। इससे परिवार से सम्बंधित ढाँचा कमजोर पड़ जाएगा।
  • सामाजिक ढांचे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

कैसे रहे शारीरिक तौर से सक्रिय –

  • इसके लिए एक दिनचर्या का निर्माण करना अत्यंत आवश्यक है। और उस दीनचर्या का प्रतिदिन पूरी तरह से अनुसरण करने के लिए अनुशासन होना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए सबसे पहले एक दिनचर्या का निर्माण किया जाए।
  •  कोई एक खेल अवश्य खेलना चाहिए।
  • ज्यादा से ज्यादा पैदल चलने की आदत डालनी चाहिए।
  • अगर फ्लैट में रहते है तो लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का प्रयोग करना चाहिए।

कुछ Health Applications  –

इसके लिए अनेक Health Applications है जो आपक गतिविधियों को नोट करती रहती है। उनकी सहायता से भी आप  खुद को सक्रिय रख सकते है।  ऐसी ही एक Application है Google Fit जिसमे डेली टारगेट के अनुसार पॉइंट्स भी दिए जाते है। जिसमे World Health Organization का सन्देश भी दिखाया जाता है। 

GOOGLE FIT APPLICATION
GOOGLE FIT APPLICATION

Google Fit Link – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.google.android.apps.fitness

 

Read Also – 

International Yoga Day | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 

मानसिक शक्ति कैसे बढ़ाएं ? How to increase mental strength in Hindi

भारत की राष्ट्रीय औषधि – गिलोय (GILOY) ! NATIONAL MEDICINE OF INDIA – GILOY !

Ayurved & Allopathy | आयुर्वेद और एलोपैथी |

FACEBOOK

KOO APP

INSTAGRAM

TWITTER

PINTERES