Making of the Indian Constitution in Hindi | Samvidhan Sabha Facts UPSC In Hindi | 

पृष्ठभूमि –  Making of the Indian Constitution  in Hindi 

  • मई 1934 में संविधान सभा की सर्वप्रथम मांग स्वराज पार्टी ने की थी।
  • भारत में संविधान सभा के गठन का विचार वर्ष 1934 में एम.एन. राय ने दिया था।
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 1935 में पहली बार भारत के संविधान के निर्माण के लिए आधिकारिक रूप से संविधान सभा के गठन की मांग की। जिसकी पुष्टि कांग्रेस के 1936 के फैजपुर अधिवेशन में की गई।
  • 1938 में पंडित जवाहरलाल नेहरू , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से घोषणा करते है कि स्वतंत्र भारत के संविधान का निर्माण वयस्क मताधिकार के आधार पर चुनी गई संविधान सभा द्वारा किया जाएगा और इसमें कोई बाहरी हस्तक्षेप नहीं होगा।
  • इसी क्रम में 8  अगस्त 1940 को वायसराय लिनलिथगो एक घोषणा करते है जिसे अगस्त प्रस्ताव के नाम से जाना जाता है, जिसमे युद्ध के बाद संविधान सभा के गठन की बात कही गयी थी।
  • सन 1942 में  कैबिनेट मंत्री सर स्टैफोर्ड क्रिप्स की अध्यक्षता में क्रिप्स मिशन भारत आता है , जिसमे कहा गया कि संविधान निर्माण के लिए एक संविधान निर्मात्री सभा का गठन किया जाएगा।   क्रिप्स प्रस्ताव भी असफल रहा।
  • 1946 में कैबिनेट मिशन योजना भारत आती है। कैबिनेट मिशन योजना द्वारा सुझाए गए प्रस्तावों के तहत नवंबर 1946 में संविधान सभा का गठन हुआ। Making of the Indian Constitution  in Hindi |

संविधान सभा का गठन ( samvidhan sabha ka gathan ) | samvidhan sabha ka gathan in hindi-

  • संविधान सभा की कुल सदस्य संख्या 389 होनी थी। इसमें 296 सीटें ब्रिटिश भारत और 93 सीटें देसी रियासतों को दी जानी थी।
  • ब्रिटिश भारत को आवंटित की गईं 296 सीटों में 292 सदस्यों का चयन् 11 गवर्नरों के प्रांतों और चार का चयन मुख्य आयुक्तों के प्रांतों (प्रत्येक में से एक) से किया जाना था।
  • प्रत्येक ब्रिटिश प्रांत को आवंटित की गई सीटों का निर्धारण तीन प्रमुख समुदायों के बीच उनकी जनसंख्या के अनुपात में किया जाना था। ये तीन समुदाय थे- मुस्लिम, सिख व सामान्य (मुस्लिम और सिख को छोड़कर )
  • देसी रियासतों के सदस्यों का चयन रियासतों के प्रमुखों द्वारा किया जाना प्रस्तावित  था।
  • संविधान सभा मुख्यतः अप्रत्यक्ष निर्वाचन का परिणाम थी।
  • एकल संक्रमणीय मत के माध्यम से समानुपातिक प्रतिनिधित्व तरीके से मतदान किया  जाना था।
  • यह निर्वाचन वयस्क मताधिकार पर आधारित नहीं था।
  • प्रांतों की विधानसभाओं का उपयोग निर्वाचक मंडल के रूप में किया गया।

संविधान सभा के लिए चुनाव –

  • संविधान सभा के लिए चुनाव जुलाई-अगस्त, 1946 में संपन्न हुए।
  • ब्रिटिश भारत को आवंटित 296 सीटों में से कांग्रेस को 208 , मुस्लिम लीग को 73 तथा छोटे समूह व स्वतंत्र सदस्यों को 15 सीटें मिलीं। samvidhan sabha ke members
  • प्रारंभ में देशी रियासतों ने संविधान सभा में भाग नहीं लिया।
  • संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर, 1946 को हुई थी
  • पहली बैठक में कुल 207 सदस्यों ने हिस्सा लिया। जिसमें 9 महिलाएं थीं।

 

विभाजन के बाद संविधान सभा का स्वरुप –

  •  पाकिस्तान के लिए एक पृथक संविधान सभा का गठन किया गया।
  • जिससे मूल (भारतीय) संविधान सभा के सदस्यों की संख्या में परिवर्तन आया।
  • कुल संख्या 389 से घटकर 299 रह गई, जिसमें भारतीय प्रांतों के 229 प्रतिनिधि और भारतीय रियासतों के 70 प्रतिनिधि शामिल थे।

अस्थायी अध्यक्ष

  • सभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को सभा का अस्थायी अध्यक्ष बनाया गया।
  • अस्थायी अध्यक्ष डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा ने ही 9 दिसंबर, 1946 ( samvidhan sabha ki pehli baithak ) को संविधान सभा की प्रथम बैठक की अध्यक्षता की थी।

  संविधान  सभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष  ( samvidhan sabha ka adhyaksh )- 

  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद को 11 दिसंबर, 1946 को संविधान सभा ने स्थायी अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया।
  • सभा ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को निर्विरोध चुने गए थे ।
  • संविधान सभा के दो उपाध्यक्ष थे। डॉ एच सी मुखर्जी और वी टी कृष्णाचारी सभा के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

उद्देश्य प्रस्ताव

  • उद्देश्य प्रस्ताव जवाहरलाल नेहरू ने संविधान सभा में 13 दिसंबर, 1946 को  पेश किया।
  • संविधान सभा द्वारा उद्देश्य प्रस्ताव को 22 जनवरी, 1947 को पारित किया गया।
  • उद्देश्य प्रस्ताव में संवैधानिक ढांचे और दर्शन की झलक थी।
  • जैसे – संविधान सभा भारत को एक स्वतंत्र , संप्रभु गणराज्य घोषित करती है। संविधान के निर्माण की घोषणा की गयी। ( samvidhan nirman in hindi )

संविधान निर्माण में समय –

  • भारतीय संविधान के निर्माण और उसके अंगीकृत होने तक में संविधान सभा को कुल 2 वर्ष, 11 माह एवं 18 दिन का समय लगा था।
  • कुल 11 बैठके हुई थी। 11वें अधिवेशन के अंतिम दिन 26 नवंबर, 1949 को संविधान को अंगीकृत किया गया था।
  • इन 11 बैठको के अतिरिक्त  पुनः 24 जनवरी, 1950 को संविधान सभा की अंतिम बैठक होती है।  जिसमें  संविधान पर हस्ताक्षर किए गए थे। 284 सदस्यों द्वारा इस दिन हस्ताक्षर किये गए थे।

संविधान सभा विधायिका के तौर पर –

  • संविधान सभा को दो अलग अलग कार्यों का दायित्व दिया गया था। एक था, स्वतंत्र भारत के लिए संविधान बनाना , और दूसरा था , देश के लिए आम कानून लागू करना।
  • ये दोनों कार्य अलग अलग दिन किये जाते थे।
  • जब भी सभा की बैठक संविधान सभा के रूप में होती थी तो इसकी अध्यक्षता डॉ राजेंद्र प्रसाद करते थे ।
  • जब भी सभा की बैठक विधायिका के रूप में होती थी तो इसकी अध्यक्षता जी वी मावलंकर करते थे।
  • सभा ने 26 नवंबर 1949 तक इन दोनों रूपों में ही कार्य किया  था।

सांविधानिक सलाहकार –

  • भारतीय संविधान के निर्माण के समय बेनेगल नरसिंह राव (बी.एन. राव) को सांविधानिक सलाहकार नियुक्त किया गया था।

अन्य तथ्य –

  • संविधान सभा ने 1949 में राष्ट्रमंडल में भारत की सदस्यता का सत्यापन किया था।
  • संविधान सभा ने 22 जुलाई 1947 को राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया था।
  • संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रीय गान को अपनाया था।
  • संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रीय  गीत को  अपनाया था।
  • संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को डॉ राजेंद्र प्रसाद को भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में चुना था।

संविधान सभा में महिला सदस्य –

भारतीय संविधान सभा में कुल 15 महिला सदस्य थी ।

  1. सरोजिनी नायडू
  2. विजयलक्ष्मी पंडित
  3. राजकुमारी अमृत कौर
  4. बेगम एजाज रसूल
  5. अम्मु स्वामीनाथन
  6. रेणुका रे
  7. पूर्णिमा बनर्जी
  8. जी. दुर्गाबाई
  9. दक्षयानी वेलायुधन
  10. सुचेता कृपलानी
  11. लीला राय,
  12. हंसा मेहता,
  13.  मालती चौधरी
  14. कमला चौधरी,
  15. ऐनी मस्करीनी तथा

 

संविधान सभा के चुनावों के परिणाम किसने कितनी सीटे जीती –

 

क्रम संख्या दल का नाम सीटें जीती
1 कांग्रेस 208
2 मुस्लिम लीग 73
3 इंडिपेंडेंट्स (स्वतंत्र) 8
4 यूनियनिस्ट शेड्यूल्ड कास्ट्स 1
5 कम्युनिस्ट पार्टी 1
6 सिख (नॉन कांग्रेस) 1
7 कृषक प्रजा पार्टी 1
8 यूनियनिस्ट पार्टी 1
9 शेड्यूल्ड कास्ट फेडरेशन 1
10 यूनियनिस्ट मुस्लिम्स 1
11 कुल 296

 

 

संविधान सभा में समुदाय आधारित प्रतिनिधित्व  –

 

क्रम संख्या समुदाय संख्या
1 हिन्दू 163
2 मुस्लिम 80
3 अनुसूचित जाति 31
4 भारतीय ईसाई 6
5 पिछड़ी जनजातियां 6
6 सिख 4
7 एंग्लो-इंडियन 3
8 पारसी 3
9 कुल 296

 

 

संविधान सभा

 

 

 

 

 

samvidhan nirman in hindi

क्या भारतीय संविधान अन्य देशो के संविधान का कॉपी पेस्ट हैं ? Is Indian Constitution copy paste of other countries constitution ? | Interesting facts about constitution

 

सामाजिक लोकतंत्र क्या हैं ? डॉ अंबेडकर द्वारा संविधान सभा में सामाजिक लोकतंत्र से सम्बंधित विचार | What is Social Democracy in Hindi |

क्या भारतीय संविधान अन्य देशो के संविधान का कॉपी पेस्ट हैं ? Is Indian Constitution copy paste of other countries constitution ? | Interesting facts about constitution

सामाजिक लोकतंत्र क्या हैं ? डॉ अंबेडकर द्वारा संविधान सभा में सामाजिक लोकतंत्र से सम्बंधित विचार | What is Social Democracy in Hindi |

FACEBOOK