Physics definition types and importance in Hindi  

भौतिक विज्ञान की परिभाषा ( Physics definition in Hindi )  ( physics ki definition )  –

  • भौतिकी , प्राकृतिक विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत भौतिक जगत में घटित होने वाली विभिन्न भौतिक घटनाओं का अवधारणाओं, सिद्धांतों और नियमों का अध्ययन किया जाता है।
  • भौतिकी के अंतर्गत ऊर्जा और ऊर्जा के विभिन्न रूपांतरणों तथा पदार्थ और ऊर्जा की परस्पर क्रिया का अध्ययन किया जाता है।
  • भौतिकी, पदार्थ और ऊर्जा की प्रकृति और गुणों से संबंधित विज्ञान की शाखा हैं। भौतिकी विषय में यांत्रिकी, ऊष्मा, प्रकाश और अन्य विकिरण, ध्वनि,  चुंबकत्व और परमाणुओं की संरचना शामिल हैं।

फिजिक्स शब्द की उत्पत्ति –

  • फिजिक्स शब्द की उत्पत्ति मूलतः ग्रीक शब्द फुसिस (Phusis)से हुई है। जिसका अर्थ है प्राकृतिक पदार्थ| इसके अंतर्गत पदार्थ, ऊर्जा तथा उनकी पारस्परिक अंतःक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है।
  • यहाँ पर प्राकृतिक घटनाओं की प्रकृति, व उन घटनाओं के होने वाले प्रभावों  और प्राकृतिक घटनाएं किस कारण से घटित होती है या उनके घटित होने के कारणों को समझने के लिए सहायक तो होता ही है साथ ही यह उसको सही से समझने के लिए एक व्यवस्थित एवं समग्र सिद्धांतो को निरूपित भी करता है।

भौतिकी का मुख्य सिद्धांत

उर्जा संरक्षण का नियम (law of conservation of energy) भौतिकी विज्ञान का मूल सिंद्धांत है।1841 में जूलियस रॉबर्ट मेयर (Julius Robert Mayer)  ने ऊर्जा संरक्षण के लिए सबसे पहला सिद्धान्त  दिया। इस नियम के अनुसार किसी अयुक्त निकाय (isolated system) की कुल उर्जा समय के साथ नियत रहती है। आसान भाषा में ,

 उर्जा का न तो निर्माण किया जा सकता है न ही नष्ट किया जा सकता है। ऊर्जा को केवल एक रूप से दूसरे रूप में परिवर्तित किया जा सकता है।

सूत्र (Formula)

K (1) + U (1) = K (2) +U (2)

K (1) = initial kinetic energy

U (1) = initial potential energy

K (2) = final kinetic energy

U (2) = final potential energy

‘उर्जा संरक्षण का नियम’ के मुताबिक गतिज उर्जा, स्थितिज उर्जा में ; विद्युत उर्जा, ऊष्मीय ऊर्जा में बदल सकती है। वहीं, यांत्रिक कार्य से उष्मा उत्पन्न हो सकती है। इसका  मतलब है कि ऊर्जा का केवल रूप परिवर्तित किया जा सकता है। किसी भी द्रव्यसमुदाय में ऊर्जा की मात्रा स्थिर होती है। इसे आंतरिक क्रियाओं द्वारा घटाया या बढ़ाया नहीं जा सकता।  Physics definition types and importance in Hindi 

 

भौतिक विज्ञान को विविध शाखाओं एवं उप शाखाओं में वर्गीकृत किया गया है ( Types of physics in Hindi )-

भौतिकी का वर्गीकरण

यहाँ पर भौतिकी का मुख्य रूप से दो भागों में वर्गीकरण करेंगे। उसके बाद उन दो भागों का उपवर्गीकरण किया जाएगा।

  1. परंपरागत भौतिकी (classical physics)
  2. आधुनिक भौतिकी (modern physics)
  1. परंपरागत भौतिकी (classical physics)
  1. प्रकाशिकी (optics)
  2. ध्वनि विज्ञान(acoustic)
  3. यांत्रिकी (mechanics)
  4. ऊष्मा और ऊष्मागतिकी(heat and thermodynamics)
  5. विद्युत चुंबकत्व (electromagnetism)

2:-आधुनिक भौतिकी (modern physics)

  1. परमाणु भौतिकी(Atomic Physics)
  2. नाभिकीय भौतिकी(Nuclear Physics)
  3. क्वांटम भौतिकी (Quantum Physics)
  4. ब्रह्मांड विज्ञान और अंतरिक्ष अन्वेषण(Cosmology and Space Exploration)

 

 

 

1.प्रकाशिकी (Optics) इसमें प्रकाश के उत्पादन, संचरण एवं संसूचन (detection) से होने वाली सभी घटनाओं का अध्ययन किया जाता है।.

2.  ध्वनिविज्ञान (acoustic) विज्ञान की इस शाखा के अंतर्गत तरंग गति एवं ध्वनि का उत्पादन और उनके संचरण का अध्ययन किया जाता है।

3. यान्त्रिकी (Mechanics) – यांत्रिकी में किसी वस्तु की गति का अध्ययन विभिन्न बलों के प्रभाव में किया जाता है। यह मुख्यतः दो प्रकार का होता है.

a) पारंपरिक यांत्रिकी(Classical mechanics) इसमें गति के नियमों तथा गति उत्पन्न करने वाले बलों का अध्ययन किया जाता है।

b) क्वांटमयांत्रिकी(Quantum Mechanics) इसमें सूक्ष्म कणों, इलेक्ट्रॉनों, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन के व्यवहार का अध्ययन किया जाता है।

4.  ऊष्मा एवं ऊष्मागतिकी (Heat and Thermodynamics) – इस शाखा के अंतर्गत ऊष्मा एवं तापमान तथा ऊर्जा एवं कार्य के पारस्परिक संबंधों एवं प्रभावों का अध्ययन किया जाता है।

5.विद्युत-चुम्बकत्व (Electromagnetism) – इसमें विद्युत धारा  व चुम्बकत्व एवं विद्युत-चुम्बकीय विकिरण का अध्ययन किया जाता है।

आधुनिक भौतिकी (Modern Physics) –

1. परमाणु भौतिकी (Atomic Physics) – इसमें परमाणु की संरचना एवं विकिरण के साथ उसकी परस्पर क्रियाओं (interactions) का अध्ययन किया जाता है।

2. नाभिकीय भौतिकी (Nuclear Physics) इसमें नाभिक की संरचना एवं नाभिकीय कणों की क्रियाओं(विखंडन संलयन)  का अध्ययन किया जाता है।

3 . क्वांटम यान्त्रिकी (Quantum Physics) –  इसमें अणु, परमाणु और नाभिकीय कणों के व्यवहार का अध्ययन किया जाता है।

4.  ब्रह्मांड विज्ञान और अंतरिक्ष अन्वेषण(Cosmology and Space Exploration) अंतरिक्ष अन्वेषण में दुनिया की उत्पत्ति, संरचना एवं विभिन्न खगोलीय पिण्डों की गति का अध्ययन किया जाता है। अंतरिक्ष अन्वेषण में मानव निर्मित  उपग्रहों का प्रक्षेपण व उनसे मिलने वाली सुचनाओं का अध्ययन व विश्लेषण किया जाता है।

भौतिकी का महत्व एवं विस्तार ( Importance of physics in Hindi )

  • भौतिक विज्ञान छोटे से छोटे कणों से लेकर अनंत ब्रह्मांड तक की व्याख्या करता है|
  • भौतिक विज्ञान के प्रायोगिक निष्कर्ष एवं उन पर आधारित सिद्धांतों का प्रयोग मानव जीवन को सरल एवं सुविधाजनक बनाने में सहायक हो रहा है।

विभिन्न क्षेत्रों में भौतिकी का महत्व इस प्रकार है ( Importance of physics in Hindi ) –

  1. ऊर्जा(Energy)

ऊर्जा जीवन की मूलभूत आवश्यकता है| भौतिकी की सहायता से ऊर्जा के एक रूप को दूसरे रूप में परिवर्तित करना संभव हो गया है।

जैसे पेट्रोलियम की रासायनिक ऊर्जा को गतिज ऊर्जा में बदलना, नदी के पानी की गतिज ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलना, पवन, सौर ऊर्जा और परमाणु ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करना, यह भौतिकी के सिद्धांतों के कारण ही संभव हो सका है।

2. रक्षा प्रौद्योगिकी (defense technology)

पहले के समय में मानव द्वारा प्रयोग किये जाने वाले अस्त्र-शस्त्र भौतिक विज्ञान के सिद्धांतों पर ही कार्य करते थे और आज प्रयोग में आने वाली आधुनिक मिसाइलें, टैंक, रॉकेट बम आदि भी भौतिकी के विभिन्न सिद्धांतों पर आधारित हैं।

3. अंतरिक्ष अनुसंधान (space Research)

भौतिकी के विभिन्न सिद्धांतों के कारण ही दूसरे ग्रहों पर भेजे जाने वाले रॉकेट, उपग्रह और अंतरिक्ष यान, रोवर्स आदि दूसरे ग्रहों पर जा सके हैं।

टेलीस्कोप, ऑर्बिटर, लैंडर पर स्थापित विभिन्न उपकरण भौतिक सिद्धांतों पर आधारित हैं।

4. परिवहन एवं संचार (transportation and communication)

विभिन्न प्रकार के ईंधनों और उन पर आधारित वाहनों के निर्माण ने परिवहन को आसान और सुरक्षित बना दिया है। भौतिक विज्ञान के सिद्धांत पर आधारित परिवहन ने आधुनिक संसाधनों का उपयोग करके समय और दूरी को बहुत कम कर दिया है।

टेलीफोन, मोबाइल, इंटरनेट, रेडियो आदि संचार संसाधनों का विकास भौतिकी के कारण ही संभव हो सका है।

5. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (Medical and health)

आज के तकनीकी दौर में विज्ञान ने चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत बड़ा बदलाव ला दिया है। जिसमें तकनीकी के माध्यम से गंभीर सी गंभीर रोग को पहचानना आसान तो हुआ ही है साथ ही अनेक यंत्रो के अविष्कार ने उनके समाधान में भी सहायता की है।

एक्स-रे, सीटी स्कैन, थर्मामीटर, स्टेथोस्कोप, अल्ट्रासाउंड आदि सभी उपकरण भौतिकी के विभिन्न सिद्धांतों पर काम करते हैं।

Read Also –

Physics and its related terms – types of physics force , field , God Particles (Higgs boson)/भौतिक विज्ञान और सम्बंधित शब्दावली

प्रकाश का तरंग सिद्धांत | Wave theory of light In Hindi 

FACEBOOK

Physics definition types and importance in Hindi