Rajya Sabha Election Process in Hindi : राज्य सभा के चुनाव कैसे होते हैं ? Rajya Sabha chunav kaise hote hai
राज्य सभा के चुनावों में समानुपातिक प्रतिनिधित्व की प्रणाली का प्रयोग किया जाता है। वैसे तो समानुपातिक प्रतिनिधित्व की प्रणाली में पूरे विश्व मे कई प्रक्रियाओ को अपनाया जाता हैं।
भारत में राज्यसभा चुनाव में जिस समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली का प्रयोग किया जाता है । उसकी चर्चा नीचे की गई है।
समानुपातिक प्रतिनिधित्व का एक तीसरा स्वरूप हमें भारत में राज्य सभा चुनावों में देखने को मिलता है : इसे ‘एकल संक्रमणीय मत प्रणाली’ कहते हैं। प्रत्येक राज्य को राज्य सभा में सीटों का निश्चित कोटा प्राप्त है। राज्यों की विधान सभा के सदस्यों द्वारा इन सीटों के लिए चुनाव किया जाता है। इसमें राज्य के विधायक ही मतदाता होते हैं। मतदाता चुनाव में खड़े सभी प्रत्याशियों को अपनी पसंद के अनुसार एक वरीयता क्रम में मत देता है। जीतने के लिए किसी प्रत्याशी को मतों का एक कोटा प्राप्त करना पड़ता है। जो निम्नलिखित फार्मूले के आधार पर निकाला जाता है।
फार्मूला –
【कुल मतदान / (कुल विजयी उम्मीदवार +1)】 + 1
उदाहरण के लिए यदि राजस्थान के 200 विधायकों को राज्य सभा के लिए चार सदस्य
चुनना है तो विजयी उम्मीदवार को
【200/ (4+1) 】+1 = 40 +1⇒ 41 वोटों की ज़रूरत पड़ेगी.
जब मतगणना होती है तब उम्मीदवारों को प्राप्त ‘प्रथम वरीयता’ वोट गिना जाता है।
प्रथम वरीयता वोटों की गणना के बाद, यदि प्रत्याशियों की वांछित संख्या वोटों का कोटा नहीं प्राप्त कर पाती तो पुनः मतगणना की जाती है।
ऐसे उस प्रत्याशी को मतगणना से निकाल दिया जाता है जिसे प्रथम वरीयता वाले सबसे कम वोट मिले हों।
उसके वोटों को अन्य प्रत्याशियों में बाँट दिया जाता है; ऐसा करने में प्रत्येक मत पत्र पर अंकित द्वितीय वरीयता वाले प्रत्याशी को वह मत हस्तांतरित कर दिया जाता है। इस प्रक्रिया को तब तक जारी रखा जाता है जब तक वांछित संख्या (4) के बराबर प्रत्याशियों को विजयी घोषित नहीं कर दिया जाता।
राज्यों के अनुसार आवंटित राज्यसभा सीटों का विवरण / State wise Rajya sabha seats in hindi
क्र. सं. | राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश | राज्यसभा सदस्यों की संख्या |
1. | उत्तर प्रदेश | 31 |
2. | महाराष्ट्र | 19 |
3. | तमिलनाडु | 18 |
4. | पश्चिम बंगाल | 16 |
5. | बिहार | 16 |
6. | कर्नाटक | 12 |
7. | मध्य प्रदेश | 11 |
8. | आंध्र प्रदेश | 11 |
9. | गुजरात | 11 |
10. | ओडिशा | 10 |
11. | राजस्थान | 10 |
12. | केरल | 9 |
13. | पंजाब | 7 |
14. | तेलंगाना | 7 |
15. | झारखण्ड | 6 |
16. | हरियाणा | 5 |
17. | छत्तीसगढ़ | 5 |
18. | जम्मू-कश्मीर | 4 |
19. | हिमाचल प्रदेश | 3 |
20. | उत्तराखण्ड | 3 |
21 | राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली | 3 |
22. | असम | 1 |
23. | गोवा | 1 |
24. | मणिपुर | 1 |
25. | मेघालय | 1 |
26. | मिजोरम | 1 |
27. | नागालैंड | 1 |
28. | पुदुचेरी | 1 |
29. | सिक्किम | 1 |
30. | त्रिपुरा | 1 |
31. | अरुणाचल प्रदेश | 1
|
राष्ट्रपति द्वारा नामांकित सदस्य – 12
Rajya Sabha Election Process in Hindi :
ALSO READ -:
वैदिक काल में नारी शिक्षा की स्थिति। Women education status in Vedic Period in Hindi |
ऑनलाइन शिक्षा : फायदे और नुकसान । ONLINE EDUCATION : Advantages & Disadvantages ।
शिक्षा का महत्व | IMPORTANCE OF EDUCATION |
बुल्ली बाई एप क्या है? बुल्ली बाई एप। Bulli Bai App। Bulli Bai App in Hindi। Bulli Bai App Kya Hai?
BHITOLI (भिटौली) : एक परंपरा अपने परिवारजनों के इंतज़ार की | BHITOLI : A TRADITION OF UTTARAKHAND
उत्तराखंड का राज्य वृक्ष बुरांश | BURANSH ; STATE TREE OF UTTARAKHAND| FLOWERS OF BURANSH
चार धाम यात्रा | उत्तराखंड चार धाम | Char Dham Yatra in Hindi | Uttarakhand Char Dham Yatra in Hindi
UTTARAKHAND LAND LAW | उत्तराखंड भू कानून | LAND LAW OF UTTARAKHAND
Kaafal (काफल) : उत्तराखंड का दैवीय गुणों वाला फल।
उत्तराखंड का पारंपरिक लोकपर्व फूलदेई | PHOOL DEI ; A TRADITIONAL FESTIVAL OF UTTARAKHAND IN HINDI