Speed and Velocity In Hindi | chaal aur veg me antar

चाल और वेग ( Speed and Velocity In Hindi ) के विषय में पूर्ण समझ न होने के कारण इन शब्दों का उपयोग हम अक्सर एक दूसरे के स्थान पर कर लेते हैं। इन शब्दों का प्रयोग किसी वस्तु की गति को समझाने के लिए किया जाता है। अगर इनकी पूर्ण समझ नहीं होगी तो हमारे लिए चाल और वेग ( Speed and Velocity In Hindi ) का अर्थ समान ही होगा परन्तु इस आर्टिकल में हम देखेंगे कि चाल और वेग में विशेष अंतर होता हैं। .

अभी हमने पिछले आर्टिकल में देखा कि दूरी और विस्थापन हमें एक ही लगते है परन्तु उनमें भी विशेष अंतर  होता है। दूरी और विस्थापन को सही से समझने के लिए–      यहाँ क्लिक करें

यह टॉपिक अनेक परीक्षाओं जैसे कि IIT JEE और NEET में साथ ही साथ RAILWAY, SSC, STATE PCS आदि के लिए महत्वपूर्ण टॉपिक  हैं।

चाल तथा वेग ( Speed and Velocity In Hindi ) समझे तो –

चाल किसे कहते हैं | What is speed in hindi | Speed definition In Hindi | chaal ki paribhasha kya hai

चाल दर्शाती है कि “कोई वस्तु कितनी तेजी से चल रही है।” मतलब कि जिस दर पर कोई वस्तु दूरी तय कर रही होती हैं उस दर को ही चाल कहते हैं।

तेज़ गति से चलने वाली वस्तु की चाल तेज़ होती है और वह कम समय में अपेक्षाकृत बड़ी दूरी तय कर लेती है। वही अगर इसकी तुलना में कम चाल से कोई वस्तु चले तो वस्तु  समान समय में अपेक्षाकृत कम दूरी तय करती है।

  • किसी पिंड द्वारा इकाई समय में चली गई कुल दूरी को पिंड की चाल कहा जाता है।
  • चाल एक विशिष्ट अवधि में किसी वस्तु द्वारा तय की गई दूरी की मात्रा है।
  • चाल में उस दिशा पर विचार नहीं किया जाता है , जिस दिशा में वस्तु गति कर रही होती हैं। इसलिए इसे अदिश राशि कहा जाता है।
  •  इसकी विमा LT-1होती है |​
  •  चाल (v)= दूरी(s) / समय(t)

 

वेग किसे कहते हैं  | What is velocity in hindi | Velocity definition in Hindi | veg ki paribhasha kya hai

वेग वह दर ” जिस पर कोई वस्तु अपनी स्थिति बदलती है। ”  मानलो कोई वस्तु या कार कुछ आगे चलती है और जितनी आगे चलती है उतनी ही पीछे लौट आती हैं , मतलब कि हमेशा मूल प्रारंभिक स्तिथि में लौट रही हैं। इस दौरान वस्तु या कार की कोई चाल होगी परन्तु वेग शुन्य होगा क्योंकि वह हमेशा मूल स्थिति में लौटती हैं।

क्योंकि वेग में एक दिशा में विस्थापन लिया जाता है कि वस्तु या कार प्रारंभिक बिंदु से कितनी किस दिशा में विस्थापित हुई इसलिए इसमें दिशा का भी अध्ययन किया जाता है। जबकि चाल में  दिशा का अध्ययन नहीं किया जाता है।

  • वेग वह दर है जिस पर कोई विशेष वस्तु एक निश्चित दिशा में अपनी स्थिति बदलती है।
  • साधारण भाषा में कहे तो वेग किसी वस्तु की गति की दर और दिशा है।
  • वेग ज्ञात करने के लिए हमें परिमाण और दिशा दोनों की आवश्यकता होती है।
  • वेग एक सदिश राशि है.
  • S.I. सिस्टम में वेग की इकाई भी मीटर\सेकंड है|
  • इसकी विमा LT-1होती है |
  • वेग(v)  = विस्थापन (Ad) / समय()At

 

 

चाल और वेग में अंतर का उदाहरण | Examples of Speed and Velocity In Hindi – 

चाल    –   एक कार 50 मीटर/सेकंड की गति से यात्रा कर रही है।

वेग –      50 किमी/घंटा की औसत गति से दक्षिण दिशा की ओर जाने वाली ट्रेन का उत्तर की ओर वेग 50 किमी/घंटा                  होगा।  यहाँ पर दिशा के विषय में भी बताया गया हैं।

 

चाल तथा वेग ( Speed and Velocity In Hindi )
चाल तथा वेग ( Speed and Velocity In Hindi )

 

 

एक लाइन में कहें तो –

चाल वह समय दर है जिस पर कोई वस्तु किसी पथ पर चल रही है, जबकि वेग किसी वस्तु की गति की दर और दिशा है

चाल और वेग में अंतर | Difference between Speed and Velocity In Hindi | chaal or veg me atar 

 

चाल वेग
क्या है चाल वह समय दर है जिस पर कोई वस्तु किसी पथ पर चल रही है, वेग किसी वस्तु की गति की दर और दिशा है
परिभाषा किसी पिंड द्वारा इकाई समय में चली गई कुल दूरी को पिंड की चाल कहा जाता है। वेग वह दर है जिस पर कोई विशेष वस्तु एक निश्चित दिशा में अपनी स्थिति बदलती है।
दिशा शामिल या नहीं चाल में उस दिशा पर विचार नहीं किया जाता है , जिस दिशा में वस्तु गति कर रही होती हैं। इसलिए इसे अदिश राशि कहा जाता है। वेग ज्ञात करने के लिए हमें परिमाण और दिशा दोनों की आवश्यकता होती है।
राशि अदिश राशि वेग एक सदिश राशि है.
विमा इसकी विमा LT-1होती है |​ इसकी विमा LT-1होती है |
सूत्र चाल (v)= दूरी(s) / समय(t) वेग(v)  = विस्थापन (Ad) / समय()At
परिमाण यह कभी भी नकारात्मक या शून्य नहीं हो सकता यह शून्य, नकारात्मक या सकारात्मक हो सकता है
मात्रक SI इकाई मीटर प्रति सेकंड (m/s) है SI इकाई मीटर प्रति सेकंड (m/s) है
सम्बन्ध अधिकांश समय चाल , वेग के बराबर हो भी सकती है और नहीं भी किसी वस्तु का वेग अलग-अलग हो सकता है लेकिन गति की दर समान होगी
दिशा का सम्बन्ध दिशा बदलने पर भी औसत गति की गिनती जारी रहेगी यदि वस्तु की दिशा बदलती है तो वेग बदल जाएगा और इसीलिए वस्तु को एक दिशा का पालन करना होगा
उदाहरण एक कार 50 मीटर/सेकंड की गति से यात्रा कर रही है। 50 किमी/घंटा की औसत गति से दक्षिण दिशा की ओर जाने वाली ट्रेन का उत्तर की ओर वेग 50 किमी/घंटा                  होगा।  यहाँ पर दिशा के विषय में भी बताया गया हैं।

 

सापेक्ष वेग( Relative velocity in Hindi ):-

  • जब दो या दो से अधिक पिंड गतिमान हों तो, उनकी एक दूसरे के प्रति वेग की स्थिति को सापेक्ष वेग कहा जाता है।
  • यदि दो पिंड एक ही दिशा में गति कर रहे हैं, तो सापेक्ष वेग धनात्मक होता है
  • और यदि वे विपरीत दिशा में गति कर रहे हैं, तो सापेक्ष वेग नकारात्मक होता है|

 

Speed and Velocity In Hindi

 

 

READ ALSO – 

Physics Notes In Hindi – UPSC / PCS / SSC / RRB etc

Chapter -1-     भौतिक विज्ञान – परिभाषा , शाखाएं , महत्त्व

Chapter -2-     भौतिक विज्ञान और सम्बंधित शब्दावली

Chapter -3-     गति :- परिभाषा ,प्रकार और न्यूटन के गति के नियम

Chapter -4-      न्यूटन के गति नियम

Chapter -5 –    बल की परिभाषा , प्रकार और प्रभाव 

Chapter -6 –    प्रकाश का तरंग सिद्धांत |

 

FACEBOOK